Loading...

जेईई एडवांस 2024 का रिजल्ट घोषित, दिल्ली जोन के वेद लाहोटी ने किया टॉप

Ankita • 9 Jun 2024 • 1 Min Read

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास ने आज 9 जून को इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम एडवांस्ड 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार, 26 मई को आयोजित हुए जेईई एडवांस्ड में बैठे थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर पेपर 1 और पेपर 2 दोनों का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

आईआईटी मद्रास ने जेईई एडवांस्ड स्कोरकार्ड के साथ-साथ फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है। आईआईटी दिल्ली जोन के वेद लाहोटी ने 360 में से 355 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान हासिल किया। आईआईटी में प्रवेश के लिए कुल 48,248 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिनमें से 7,964 महिलाएं हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट….
जेईई एडवांस्ड 2024 की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
परिणाम के लिए लिंक पर क्लिक करें।
आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
जेईई एडवांस्ड 2024 का स्कोरकार्ड प्रदर्शित किया जाएगा।
परिणाम डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।