Loading...

जेईई मेन्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड….

By Ankita Published: 23 Jan 2024, 11:31 AM | Updated: 23 Jan 2024, 11:31 AM 1 min read

HNN/ शिमला

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 सेशन-1 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जेईई मेन्स परीक्षा 2024 में बैठने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in. पर जाकर अपना एडमिड कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बीटेक और बीई के पेपर 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को आयोजित होने वाले हैं, जबकि पेपर 2ए और 2बी (बीआर्क और बीप्लानिंग पेपर) की परीक्षा 24 जनवरी को दूसरी शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

ड्राइंग सेक्शन को छोड़कर, जेईई मेन पेपर ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। परीक्षा पैटर्न के अनुसार, जेईई मेन पेपर 2 में कुल 82 प्रश्न होंगे, जिनमें सामान्य योग्यता से 50, गणित से 30 और ड्राइंग से 2 प्रश्न होंगे। पेपर 2 बी में 50 प्रश्न सामान्य योग्यता से, 30 गणित से और 25 प्रश्न योजना से पूछे जाएंगे।

जेईई मेन्स परीक्षा के दौरान एजेंसी द्वारा सख्ती बरती जाएगी। अगर कोई छात्र चीटिंग करता हुआ पाया गया तो उसका एग्जाम कैंसिल कर दिया जाएगा साथ ही सख्त कार्यवाही भी हो सकती है। यहां तक कि परीक्षा के दौरान टॉयलेट ब्रेक के बाद भी छात्रों की तलाशी ली जाएगी और बायोमेट्रिक सिस्टम से दोबारा एंट्री लेनी होगी।