जेईई मेन्स सेशन-1 की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, इतने जनवरी से होगी…
HNN / शिमला
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन्स की पहले सेशन की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 24 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेंगी। प्रदेशभर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जा रही ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए एचपीयू के यूआईटी को भी सेंटर बनाया गया है।
परीक्षाओं का शेड्यूल जारी होने के बाद जहां युवाओं में खुशी देखी गई है, तो वहीं अभिभावकों की चिंता भी बढ़ गई है। क्योकि जनवरी माह में राजधानी शिमला में बर्फ गिरने की पूरी संभावना रहती है। नेशनल टेस्टिंग ऐजेंसी एनटीए की ओर से जारी किए गए जेईई मेन्स की परीक्षा के शेड्यूल के अनुसार 24 , 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी को पहले सेशन की परीक्षाएं होनी हैं।
इसके लिए यूआईटी में परीक्षा की तैयारियां भी शुरू की जा रही है। इन परीक्षाओं के लिए तय की गई तिथियों को यदि बर्फ गिरी और सड़कें बंद हुईं तो परीक्षार्थियों का समय से परीक्षा केंद्र में पहुंचना मुश्किल हो सकता है। यह समस्या सिर्फ शिमला की रहेगी। अन्य परीक्षा केंद्रों में ऐसी समस्या पेश आने की संभावना कम रहेगी।