Loading...

जेएनवी में चल रहे आठ दिवसीय एनसीसी शिविर में आज उपायुक्त ने करी शिरकत

PRIYANKA THAKUR • 12 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / नाहन

फस्ट एचपी इंडिपेंडेंट कंपनी एनसीसी नाहन द्वारा आयोजित आठ दिवसीय शिविर सीएटी सी-131 जो कि जवाहर नवोदय विद्यालय में चल रहा है के छठें दिन एनसीसी कैडेट्स को प्रेरणा व प्रोत्साहन देने के लिए जिला सिरमौर जिलाधीश राम कुमार गौतम उपस्थित हुए।

एनसीसी कैडेट्स के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे उपायुक्त ने इस कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स को जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अनुशासन, समयबद्धता, कठिन परिश्रम व व्यक्तिगत विकास से जुड़ी जानकारी दी। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल  राजीव शर्मा ने बताया कि एनसीसी एक ऐसा जरिया है जो ना केवल देश सेवक का जज्बा देता है बल्कि युवा पीढ़ी को अनुशासन और एकता के साथ जीने का सलीका भी सिखाता है।

एनसीसी कैडेट्स इस प्रकार के शिविर के माध्यम से अपने जीवन में बड़ा बदलाव लाते हैं। उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरणा मिलती है। इस शिविर में एनसीसी कैडेट्स आम जनमानस का विश्वास, भारतीय सेना के सैनिक शिक्षा का लाभ उठा रहे हैं। इस शिविर में कैडेट्स राइफल को चलाना, सैन्य प्रशिक्षण से जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त कैडेट्स को अग्निशमन दल ने आग से सुरक्षा के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी।

यह रहे उपस्थित

इस कैंप में एनसीसी कैडेट्स का मार्गदर्शन कर रहे सेना के अधिकारी कैंप कमांडेंट कर्नल राजीव शर्मा, सूबेदार उधम सिंह, हवलदार सुखबादल, बलदीप, ओम दत्त, इरशाद, जुल्फीकार अली, प्रशामक राम दयाल शर्मा व पवन कुमार तथा ए.एस. ओ. वन्दना, अनीता, सुरेन्द्र राणा, शशिकांत, नेत्र सिंह तोमर, विक्रम, विरेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।