जेओए आईटी पेपर लीक मामला, चालक की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक
HNN / हमीरपुर
जेओए आईटी हमीरपुर के भर्ती प्रश्नपत्र लीक मामले में आयोग के पूर्व सचिव के चालक जय चंद ठाकुर की गिरफ्तारी पर प्रदेश उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा है कि अगर विजिलेंस को पेपर लीक मामले में चालक के विरुद्ध कोई साक्ष्य या सबूत मिलते हैं तो उसे गिरफ्तार करने से सात दिन पूर्व नोटिस देना होगा। इसके बाद ही उसे पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया जा सकता है।
विजिलेंस की टीम सचिव के चालक को गिरफ्तार करने के लिए शुक्रवार को प्रदेश उच्च न्यायालय के बाहर डेरा डाले हुए थी। अब विजिलेंस का शक मजबूत हो गया है। विजिलेंस को शक है कि दलाल संजीव कुमार, शशिपाल, नितिन आजाद और निखिल आजाद के साथ पेपर लीक के इस गोरखधंधे में सचिव का चालक भी शामिल हो सकता है।
वही , मुख्य आरोपी उमा आजाद, उसके दोनों बेटे निखिल और नितिन आजाद, नौकर नीरज, दलाल संजीव और संजीव का भाई शशिपाल अभी तक न्यायिक हिरासत में ही हैं।