HNN / हमीरपुर
पुलिस की विशेष जांच टीम ने जेओए आईटी भर्ती की लिखित परीक्षा के पेपर लीक मामले में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग को क्लीन चिट दे दी है। एसआईटी ने जांच रिपोर्ट प्रदेश सरकार और चयन आयोग को भेज दी है। क्लीन चिट मिलने के बाद चयन आयोग लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित करने की तैयारी में जुट गया है।
गौर हो कि पोस्ट कोड 939 के तहत जेओए आईटी के 300 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। बीते 24 अप्रैल को इन पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा हुई, जिसमें 1.18 लाख अभ्यर्थियों में से 68 हजार ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान सुंदरनगर, बल्ह और ऊना में परीक्षा केंद्र में नकल के तीन मामले सामने आए थे। इस पर आयोग ने तीनों अभ्यर्थियों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाने के साथ ही उनकी उम्मीदवारी को रद्द कर दिया था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि एसआईटी की रिपोर्ट में पेपर लीक होने की पुष्टि नहीं हुई है। केवल दस लोगों को नकल के मामले में उनकी उम्मीदवारी रद्द की गई है। तीन लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज है। उन्होंने कहा कि सरकार से परिणाम घोषित करने की मंजूरी मिल गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





