लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जेपी नड्डा का वाद्य यंत्रों के साथ स्वागत करेंगे गिरिपार क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता- रावत

Ankita | 3 जनवरी 2024 at 5:10 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 5 दिसंबर को सोलन जिला के प्रवास पर आ रहे हैं।

रावत ने बताया कि तीन राज्यों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पहली बार शिमला संसदीय क्षेत्र के सोलन आगमन पर आ रहे हैं। उनके आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि रेणुका विधानसभा चुनाव क्षेत्र से भी भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में वाद्य यंत्रों के साथ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के स्वागत के लिए सोलन पहुंचेंगे, जहां पर उन्हें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश के अन्य नेताओं का भी मार्गदर्शन मिलेगा।

रावत ने बताया कि जब से जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभाली है तब से भाजपा को निरंतर राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिली है। उन्होंने बताया कि इसी वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत के साथ फिर से सत्ता पर काबिज होगी क्योंकि संगठन और सरकार मिलकर बहुत अच्छा काम कर रही है।

इसी कड़ी में भाजपा हिमाचल की चारों लोकसभा सीट पर भी जीत दर्ज करेगी। क्योंकि प्रदेश की जनता का कांग्रेस पार्टी से मोह भंग हो चुका है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश की जनता को 10 बड़ी गारंटी दी थी, जिसमें से आज तक एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]