Loading...

जेपी नड्डा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में सदन के नेता नियुक्त

Ankita • 24 Jun 2024 • 1 Min Read

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया है। बता दें इस महीने की शुरुआत में, नड्डा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का पदभार संभाला था। उन्हें रसायन और उर्वरक मंत्रालय भी सौंपा गया था।

सदन के नेता के रूप में नड्डा पीयूष गोयल की जगह लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे कार्यकाल के दौरान पीयूष गोयल राज्यसभा में सदन के नेता रहेभाजपा अध्यक्ष के रूप में नड्डा का कार्यकाल जनवरी 2024 में खत्म हो गया था।

उन्हें आम चुनाव के चलते छह महीने का विस्तार दिया गया था। उनका कार्यकाल जून में समाप्त हो रहा है। नड्डा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी से अपने सियासी सफर की शुरुआत की थी। वह 1991 में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के अध्यक्ष बने।