जेल वार्डर के 91 पदों पर भर्ती हेतु ली गई परीक्षा का परिणाम घोषित

RESULT.jpg

HNN/ नाहन

उप अधीक्षक, आदर्श कारागार नाहन विनोद कुमार चम्बयाल ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि 28 अगस्त, 2024 को शिमला, मंडी एवं धर्मशाला में कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग, हिप्र में 91 पदों पर पुरूष एवं महिला वार्डर के पदों के लिए अनुबंध आधार पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी।

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा इस लिखित परीक्षा का परिणाम तैयार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम कारागार विभाग की भर्ती वेबसाइट पर अपनी रजिस्टर्ड आईडी से लॉगिन करके देख सकते है।

इसके अलावा वार्डर के पद पर चयनित अभ्यार्थियों की जिलावार/श्रेणीवार सूची विभाग की वेबसाइट में अपलोड कर दी जाएगी तथा शीघ्र ही चयनित अभ्यार्थियों को विभाग द्वारा नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे।