Loading...

जेसीबी की चपेट में आया 22 वर्षीय ऑपरेटर, दर्दनाक मौत

Ankita • 21 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे पेश आ रहे है। मामला राजधानी शिमला के चौपाल के मड़ावग है, यहां जेसीबी ऑपरेटर की नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक की पहचान जेसीबी ऑपरेटर मनोज शर्मा (22) पुत्र जीत सिंह शर्मा निवासी गढ़ा,डाकघर एवं तहसील नेरवा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, जेसीबी ऑपरेटर चौपाल के मड़ावग से जुब्बड़ की तरफ जा रहा था। इस दौरान ऑपरेटर जेसीबी के नीचे दब गया। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हुआ, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को जेसीबी के नीचे से निकाल सिविल अस्पताल चौपाल पहुंचाया, जहां से पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। उधर, एसडीएम चौपाल नारायण सिंह चौहान ने मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की है।