HNN/ संगड़ाह
जेसीबी ब्रेकर चुराने वाला शातिर पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गया है। जिला पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर 24 वर्षीय उक्त आरोपी को जिला कुल्लू के भुंतर से गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर जल्द ही चोरीशुदा ब्रेकर को भी बरामद कर लेगी।
गौरतलब है कि एक जून को दिनेश चौहान निवासी गांव एवं तहसील नौहराधार जिला सिरमौर ने पुलिस चौकी नौहराधार में शिकायत दर्ज करवाई थी कि अप्रैल में इसने अपनी जेसीबी मशीन अखरोट फॉर्म आर्य समाज आश्रम में काम करने के लिए भेजी थी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
आश्रम में जमीनी विवाद होने के कारण मई में काम बंद होने पर मशीन ऑपरेटर ने मशीन का ब्रेकर आश्रम में रखा और स्वंय मशीन लेकर वहां से दूसरी जगह काम करने के लिए चला गया। उक्त आश्रम से कोई व्यक्ति मशीन के ब्रेकर को जिसकी कीमत 5,20,000 रूपऐ है, चोरी करके ले गया।
जिसपर पुलिस थाना संगड़ाह में चोरी का मामला दर्ज किया गया और मामले को सुलझाने के लिए थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया। जिसके बाद अब उक्त मामले को पुलिस ने सफलतापूर्वक सुलझा लिया और मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी निवासी गांव शिल्ली भंगाड़ी, डाकघर चौकर, तहसील नौहराधार, जिला सिरमौर को जिला कुल्लू के भुन्तर से गिरफ्तार कर लिया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





