HNN/ पच्छाद
जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है जहां जेसीबी मशीन के पलटने से एक युवक की मृत्यु हो गई है। इसके अलावा इस हादसे में एक अन्य घायल हुआ है। मृतक युवक की पहचान जय गोपाल उर्फ अमन शर्मा पुत्र रामगोपाल डाकघर मेहंदो बाग तहसील पच्छाद के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेहंदो बाग पंचायत में हादसा उस वक्त पेश आया जब जेसीबी मशीन (एचपी 16एए 8484) काम करते वक्त अचानक ही पलट गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मशीन के सहायक जय गोपाल और ऑपरेटर संदीप कुमार को जेसीबी से बाहर निकाला परंतु तब तक जय गोपाल दम तोड़ चुका था जबकि संदीप कुमार को हल्की चोटें लगी हैं। राजगढ़ के डीएसपी भीष्म सिंह ठाकुर ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि जेसीबी मशीन के पलटने से एक की मृत्यु हुई है जबकि दूसरा घायल हुआ है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





