Loading...

जोगिंदर नगर मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने के लिए कलाकारों ने दिए ऑडिशन

Ankita 28 Mar 2024 Edited 28 Mar 1 min read

HNN/ मंडी

एक से पांच अप्रैल तक आयोजित होने जा रहे राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला की सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने के लिए आज जोगिन्दर नगर उपमंडल से संबंध रखने वाले स्थानीय कलाकारों ने ऑडिशन प्रक्रिया में भाग लिया।

इस ऑडिशन प्रक्रिया के माध्यम से स्थानीय कलाकारों के प्रदर्शन के आधार पर सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के लिए चयन किया जाएगा। इस बात की पुष्टि करते हुए मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के लिए कलाकारों को ऑडिशन के माध्यम से चयन का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने का मौका दिया जाएगा। उन्होने बताया कि ऑडिशन के लिए दो दिन निर्धारित किये गए हैं। 28 मार्च को भी यह ऑडिशन लिए जाएंगे जिसमें मंडी जिला सहित प्रदेश के अन्य जिलों के कलाकार भाग ले सकते हैं।