जोगिन्द्रनगर-सरकाघाट हाईवे पर इनोवा कार हुई हादसे का शिकार, एक की मौत
HNN / मंडी
जिला मंडी के जोगिन्द्रनगर-सरकाघाट हाईवे पर मकरीड़ी के पास एक इनोवा कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे के वक्त गाडी में 3 लोग सवार थे, जिसमे से एक की मौत हो गई है। वही, 2 की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। बता दें कि गाड़ी सवार तीनों पंजाब के मोहाली जिला के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार गाड़ी सवार तीन लोग संदीप के ससुराल आ रहे थे। जैसे ही इनकी गाड़ी मकरीडी के नागचला के समीप पहुंची, अचानक चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सीधा गहरी खाई में लुढ़क गई। गाड़ी को खाई में गिरता देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने गाड़ी सवार तीनों को खाई से बाहर निकाला और पुलिस को इसकी सूचना दी।
इस दौरान रितेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि संदीप और सुखप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद दोनों को घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।