Loading...

जोनल अस्पताल शिमला में अब मुफ्त में मिलेगी डायलिसिस की सुविधा

Ankita 22 Mar 2024 Edited 22 Mar 1 min read

HNN/ शिमला

दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) जोनल अस्पताल शिमला में अब मरीजों को एक बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। बता दें इस अस्पताल में अब डायलिसिस की सुविधा मुफ्त में मिलेगी। बता दें पूर्व में डायलिसिस के प्रति मरीज 1420 रुपये लिए जाते थे।

अब मरीजों का यह सारा खर्चा हंस फाउंडेशन संस्था उठाएगी। डीडीयू अस्पताल प्रबंधन ने पुराने भवन स्थित मेडिसिन वार्ड में संस्था को जगह उपलब्ध करवा दी है। इसमें छह डायलिसिस मशीनें लगाई गई हैं। दिन में दो सत्रों में मरीजों को डायलिसिस की सुविधा दी जाएगी।

पूर्व में हिमकेयर और आयुष्मान कार्ड धारकों को ही डायलिसिस की निशुल्क सुविधा मिलती थी लेकिन अब सभी मरीजों को यह सुविधा मुफ्त में दी जाएगी। बता दें कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक अप्रैल से यह संस्था यहां पर काम करना शुरू कर देगी।