Loading...

ज्वालामुखी क्षेत्र में दो दिन बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति….

PARUL • 17 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

ज्वालामुखी नंबर-1 के 11 केवी फीडर के आवश्यक रख-रखाव और मरम्मत कार्य के लिए 18 और 19 जून को बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता अजय कुमार शर्मा ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान बोहण-भाटी, कोहला सुकनाल, सपड़ी धनोटी, ट्रक यूनियन, अष्टभुजा, चीहडू, अर्जुन लाहड़ और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी।

मौसम खराब होने की स्थिति में कार्य अगले दिन किया जाएगा। सहायक अभियंता अजय कुमार शर्मा ने लोगों से सहयोग की अपील की है।