लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, नकदी सहित सोना-चांदी किया अर्पित..

SAPNA THAKUR | 4 अक्तूबर 2022 at 2:38 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से तो श्रद्धालु मां के दरबार में माथा टेकने पहुंच ही रहे हैं इसके अलावा देश के कोने-कोने से भी श्रद्धालु अखंड ज्योतियों के दर्शन करने मां ज्वालामुखी के दरबार में आ रहे हैं। बता दें कि इन दिनों शारदीय नवरात्र चले हुए हैं जिसके चलते मां का आशीर्वाद प्राप्त करने श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।

यहां पहुंच कर न केवल श्रद्धालु मां का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं बल्कि माता के चरणों में लाखों का नकद चढ़ावा और सोना-चांदी भी अर्पित कर रहे हैं। श्री ज्वालाजी मंदिर में आश्विन माह के सातवें नवरात्रि पर भक्तों ने 1214134 का नकद चढ़ावा अर्पित किया। इसके अलावा 11 ग्राम 800 मिलीग्राम सोना, 1 किलो 235 ग्राम चांदी भी मां के चरणों में अर्पित किया। वहीँ, आज नवमी का दिन होने के चलते सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

भारी संख्या में श्रद्धालु मां का आशीर्वाद प्राप्त करने यहां पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं जिससे श्रद्धालुओं की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]