ज्वाल खड्ड में मिला 36 वर्षीय व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

By PARUL Published: 11 Dec 2023, 3:33 PM | Updated: 11 Dec 2023, 3:33 PM 1 min read

HNN/मंडी

जिला मंडी में सिराज विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले बगस्याड गांव के ज्वाल खड्ड में एक 36 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान शिकावरी निवासी संतराम (36) पुत्र जेठू राम के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बीती सुबह जब कुछ लोग धूप सेंकने के लिए घर से बाहर निकले तो ज्वाल खड्ड के बीचों-बीच एक व्यक्ति का शव नजर आया। जिसके बाद लोगों ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस थाना जंजैहली को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

बताया जा रहा है कि मृतक संतराम शिकावरी बस स्टैंड में किराने और चिकन शॉप चलाता है। एसपी मंडी द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टि में सड़क से नीचे काफी ढांक है। पहली नजर में मामला ढांक से गिरने का मालूम हो रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।