Loading...

झाड़माजरी की परफ्यूम फैक्ट्री में आठ दिन बाद फिर लगी आग, रोकना पड़ा काम

Ankita • 11 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ बद्दी

झाड़माजरी उद्योग अग्निकांड मामले में आठ दिन बाद भी आग सुलग रही है। शनिवार को जब एसडीआरएफ व फायर विभाग की टीम ने बिल्डिंग को डिस्मैंटल करने का काम शुरू किया तो आग फिर से भड़क गई। इसके चलते डिस्मैंटल कार्य रोक दिया गया। उद्योग में केमिकल इतना ज्वलनशील है कि हल्की सी लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है।

वैल्डिंग की थोड़ी-सी चिंगारी से दोबारा आग लग रही है। जानकारी के अनुसार, एसडीआरएफ की टीम जैसे ही भवन में लगे एंगलों को वैल्डिंग से काटने लगी तो एक छोटी-सी चिंगारी उद्योग में जले हुए ड्रमों पर गिर गई व आग भड़क गई।

इस कारण टीमों को एकाएक बाहर आना पड़ा व दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। वहीं एसपी बद्दी इल्मा अफरोज ने बताया कि पूरी सुरक्षा के साथ कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। कैमिकल काफी स्ट्राॅन्ग है। भवन को डिस्मैंटल के दौरान आज फिर से आग भड़क गई थी। इसके चलते भवन को तोड़ने का काम रोकना पड़ा।

Related Topics: