Road Closed / सुधार कार्य के कारण पंजारा-चौरी सड़क पर 14 नवंबर तक वाहनों की आवाजाही बंद
सुधार कार्य के कारण पंजारा-चौरी सड़क 14 नवंबर तक बंद रहेगी।
Road Closed / कांगड़ा जिले में पंजारा से चौरी वाया सुखार चौधरियां जाने वाली 5.5 किलोमीटर सड़क पर सुधार कार्य के कारण वाहनों की आवाजाही 14 नवंबर तक बंद रहेगी। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने निर्माण कार्य को सुरक्षित और सुचारू रूप से पूरा करने के लिए मोटर वाहन अधिनियम के तहत यह आदेश जारी किया है।
धर्मशाला
आदेश के अनुसार, पंजारा-चौरी सड़क के बुनियादी ढांचे में सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस अवधि में वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग के रूप में सुखार से चौरी वाया हरिजन बस्ती सड़क का उपयोग कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त सुखार से सरुं सड़क को भी यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग के तौर पर निर्धारित किया गया है। सड़क पर वाहनों की आवाजाही निर्माण कार्य पूरा करने के उद्देश्य से अस्थायी रूप से रोकी गई है।