Interview / सोलन में आंगनवाड़ी के 21 पदों पर भर्ती, 4 और 5 नवंबर को होंगे साक्षात्कार
Interview / सोलन जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं के छह और सहायिकाओं के 15 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार अब 4 और 5 नवंबर, 2026 को होंगे। इच्छुक महिला उम्मीदवार 2 नवंबर, 2026 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन के कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकती हैं।
सोलन
बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन कविता गौतम ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के छह पदों के लिए साक्षात्कार 4 नवंबर को होगा। इनमें नगर निगम सोलन के देऊघाट और सन्नी साइड केंद्र, ग्राम पंचायत देवठी का भिउंत केंद्र, ग्राम पंचायत चामत भड़ेच का भैंरा केंद्र, ग्राम पंचायत जाबल जमरोट का बणी केंद्र तथा ग्राम पंचायत नेरी कलां का कमलोग केंद्र शामिल है। प्रत्येक केंद्र में कार्यकर्ता के एक-एक पद पर भर्ती की जाएगी।
सहायिका पदों के लिए तय कार्यक्रम
आंगनवाड़ी सहायिका के तीन पदों के लिए भी साक्षात्कार 4 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इनमें बसाल अथवा नगर निगम सोलन के अंतर्गत जराश केंद्र, ग्राम पंचायत मनसार का टिक्कर केंद्र और ग्राम पंचायत पड़ग का दधोग केंद्र शामिल हैं। ये केंद्र क्रमशः सोलन अर्बन और सोलन ग्रामीण पर्यवेक्षक वृत्त के अधीन आते हैं। प्रत्येक केंद्र में सहायिका के एक पद के लिए उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जाएगा।
सहायिका के शेष 12 पदों के लिए साक्षात्कार 5 नवंबर को होगा। इनमें जोखड़ी, ढलेन, जमरोट, भरोल, कोरों, गौल, कोटला, धुन्दी, गण की सेर, मोलो खुर्द, कलोडपाजो और ऊंचा गांव आंगनवाड़ी केंद्र शामिल हैं। ये केंद्र मनसार, सलोगड़ा अथवा मनसार, जाबल जमरोट, कोरों कैथड़ी, सुल्तानपुर, भोजनगर, सन्होल, शमरोड़ और नौणी मझगांव ग्राम पंचायतों के अंतर्गत संचालित हैं।
2 नवंबर तक जमा होंगे आवेदन
इच्छुक महिला उम्मीदवार निर्धारित पदों के लिए अपने आवेदन 2 नवंबर, 2026 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन के कार्यालय में जमा करवा सकती हैं। भर्ती और साक्षात्कार कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01792-221640 पर संपर्क कर सकती हैं। विभाग ने संबंधित उम्मीदवारों से निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने को कहा है।