झाड़माजरी में युवक को काटा सांप, पीजीआई रेफर
HNN/सोलन
जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी में सांप ने एक युवक को काट लिया। युवक का पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। युवक की पहचान संदीप पुत्र भोला के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, संदीप दोपहर को जब अपने कमरे से बाहर निकला तो अचानक उसका पांव एक जहरीले सांप के ऊपर पड़ गया। इसके चलते सांप ने उसे काट खाया। सांप के काटते ही युवक बेहोश होकर गिर गया। परिजन युवक को उपचार के लिए बद्दी के निजी अस्पताल में ले जाया गया।
जहां से उसे सीएचसी बद्दी रैफर कर दिया गया। यहां भी जब युवक की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे डॉक्टर ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां पर उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।