झारखंड के व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार…
HNN / सोलन
जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत आती कंपनी एलकेम में कार्यरत एक कामगार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 42 वर्षीय पृथ्वीराज पुत्र राजेंद्र राज निवासी झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेजा है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों से पर्दा उठेगा।
दरअसल, पृथ्वीराज अकांवाली गांव स्थित किराए के कमरे में रहता था। यहां देर रात अचानक उसके पेट में जोरो का दर्द उठा, जिसके चलते उसके साथ मौजूद अन्य दोस्त उसे तुरंत बद्दी अस्पताल ले आए। यहां प्राथमिक उपचार के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। उन्होंने कहा कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम किया जायेगा और रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।