Loading...

टकारला में 60 क्विंटल तूड़ी जलकर राख, करीब 50 हजार का नुक्सान

Ankita • 20 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के उपमंडल अंब के तहत ग्राम पंचायत टकारला में खेत में पड़ी लगभग साठ क्विंटल तूड़ी जलकर राख हो गई है। इस घटना में करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है।

वहीं, प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण खेत के साथ लगे बिजली के पोल को बताया जा रहा है। आग लगने की घटना के बाद तुरंत अग्निशमन विभाग को भी सूचित कर दिया गया था, परन्तु तब तक तूड़ी जलकर राख हो चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक, टकारला गांव के कुलदीप कुमार और दीना नाथ के खेतों में गेंहू कटाई के बाद तूड़ी खेतो में ही पड़ी हुई थी। इस दौरान अचानक ही तूड़ी में आग लग गई और वह जलकर राख हो गई। आग लगने से खेत मालिकों का करीब 50 हजार के आसपास नुकसान का आंकलन किया गया है।