Loading...

टनल में फंसे हिमाचल के विशाल की फोटो दिखने के बाद परिजनों ने ली राहत की सांस

Ankita • 21 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी के सिलक्यारा में निर्माणाधीन टनल में फंसे हिमाचल के विशाल के फोटो-वीडियो सामने आने से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

घर पर विशाल की मां उर्मिला और दादी सहित अन्य परिजनों को जब उनके मोबाइल पर यह फोटो वीडियो प्राप्त हुए तो सभी के चेहरों पर इस बात को लेकर खुशी छा गई कि उनका लाल टनल के अंदर सुरक्षित है।

मां उर्मिला और दादी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अपने बेटे को सुरक्षित देखकर उन्हें हौसला मिला है। परिजनों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द फंसे हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए।

जानकारी के मुताबिक, मंडी जिले के बल्हघाटी के बंगोट गांव का विशाल अन्य 40 मजदूरों के साथ अभी भी टनल में फंसा हुआ है। वह वहां पर मशीन ऑपरेटर का काम करता है।