टमाटर और शिमला मिर्च के दाम एक सप्ताह में दोगुने हो गए

By PARUL Published: 8 Oct 2024, 12:00 PM | Updated: 8 Oct 2024, 12:00 PM 1 min read

HNN/शिमला

एक सप्ताह के भीतर ही सब्जियों के दामों में दोगुना बढ़ोतरी हो गई है। त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही सब्जियों के दामों में उछाल के साथ रसोई का बजट भी बिगड़ा है। टमाटर और शिमला मिर्च के दाम एक सप्ताह में ही 70 रुपये से बढ़कर 150 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं।

सर्दियों की शुरुआत में ही लहसुन के दाम 400 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। ऐसे में आने वाले समय में लहसुन के दाम 500 रुपये तक पहुंचने की आशंका है। वहीं, अदरक भी 150 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। आलू और प्याज भी महंगे होना शुरू हो गए हैं।

आमतौर पर अक्तूबर महीने में कुछ सब्जियां स्थानीय तौर पर उपलब्ध हो जाया करती थीं जो ताजा व दाम में किफायती होती थीं। मौसम अनुकूल न रहने से इस बार लोकल क्षेत्रों से कम मात्रा में सब्जी बाजार पहुंच रही है। बाहरी राज्यों से पहुंच रही सब्जियों के करण दामों में भी काफी उछाल देखा जा रहा है।