Loading...

Shut Down / 12 अक्टूबर को सुबह से शाम तक यहां बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Shut Down / 12 अक्टूबर को धर्मशाला शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक या कार्य पूरा होने तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। विद्युत उपमंडल नंबर-1 ने बताया कि कालापुल सब स्टेशन के 33/11 केवी यार्ड और इससे जुड़े 11 केवी फीडरों के सामान्य रखरखाव के लिए यह शटडाउन निर्धारित किया गया है।

धर्मशाला

सहायक अभियंता अभिषेक कटोच के अनुसार शटडाउन के दौरान कोतवाली बाजार, आईपीएच कॉम्प्लेक्स, एमसी ऑफिस, यात्री निवास, जोनल अस्पताल, आयुर्वेदिक अस्पताल, न्यायिक परिसर, टेलीफोन एक्सचेंज, एसपी कार्यालय, डीसी कार्यालय, डिपो बाजार, सिविल लाइन्स, रामनगर, लोअर टीसीवी, शामनगर स्थित महाजन क्लिनिक, पुलिस लाइन्स, एक जोत कॉलोनी, चिलगाड़ी, हाउसिंग बोर्ड, शिक्षा बोर्ड, एआईआर, सरकारी कॉलेज और बीएड कॉलेज में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसके अलावा सकोह, चेलियां, एचपीसीए स्टेडियम, सरस्वती नगर, सिविल बाजार, फोरेंसिक लैब, माइक्रोवेव, नरघोटा टेलीफोन एक्सचेंज, टी-एस्टेट पेट्रोल पंप, गोरखा कॉलोनी, हाउसिंग कॉलोनी, सर्किट हाउस और ऑफिसर कॉलोनी चिलगाड़ी भी प्रभावित होंगे। मैकलोडगंज मुख्य चौराहा, दलाई लामा मंदिर, जोगीबाड़ा गांव, हिरू गांव, दुसलान, टिप्पा रोड, संजय मार्ग तथा आसपास के क्षेत्रों में भी आपूर्ति बंद रहेगी। मौसम खराब होने की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Related Topics: •