HNN / शिमला
राजधानी शिमला के उपनगर संजौली में आज एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना सुबह की है जब एक निजी बस संजौली से पुराने बस अड्डे की तरफ जा रही थी। इसी दौरान अचानक जैसे ही बस गैस एजेंसी के पास पहुंची अचानक निजी बस का एक्सल टूट गया।
बस में तकरीबन 18 के करीब सवारियां थी। इसके बाद सवारियों ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया और बस निरंतर चलती गई। इसके बाद चालक ने बड़ी मुश्किल से कैसे-तैसे करके ब्रेक लगाई और गाड़ी को रोक दिया। यदि चालक बस को न रोकता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस घटना के बाद संझौली में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वही , पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल करवाया और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





