टांडा फील्ड फायरिंग रेंज में इस दिन होगा फायरिंग का अभ्यास…

Firing-practice-will-be-hel.jpg

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल जिला कांगड़ा के टांडा फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना द्वारा 14 और 15 नवम्बर को फायरिंग का अभ्यास होगा।

यह जानकारी सहायक आयुक्त सुभाष गौतम द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि फायरिंग का अभ्यास प्रातः 7 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत कोहाला, कच्छयारी, खोली, घुरकड़ी के लोगों से अपील की है कि इस दौरान वह फायरिंग रेंज में न स्वयं जाएं तथा अपने पालतु पशुओं को भी न जाने दें जिससे किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि से बचा जा सके।