टिपर और शिक्षण संस्थान की बस में हुई भिड़ंत, सभी सुरक्षित
HNN/ ऊना
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई सड़क हादसे देखने को मिल रहे है। मामला जिला के ऊना-संतोषगढ़ सड़क मार्ग पर गांव नंगड़ा का है, एक टिपर और एक शिक्षण संस्थान की बस में भिड़ंत हो गई। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।
इस हादसे में सभी सुक्षित है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी, लेकिन शिकायत नहीं आने पर मामला दर्ज नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक, हरोली क्षेत्र की एक यूनिवर्सिटी की बस और टिपर में नंगड़ा में आपस में टक्कर हो गई।
हादसे में किसी को चोटें नहीं आई हैं। हादसे का कारण तीखा मोड़ व रास्ता तंग होना बताया जा रहा है। हालांकि दोनों पक्षों की तरफ से कोई शिकायत नहीं आने पर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि की है।