टिप्पर और कार के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, 4 लोग जख्मी
HNN/ ऊना
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से प्रदेश में आए दिन कई सड़क हादसे देखने को मिल रहे है। ताजा मामला जिला ऊना में मुबारिकपुर-दौलतपुर सड़क पर गोंदपुर बनेहड़ा के पास का है, यहां एक टिप्पर और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में चार लोग जख्मी हुए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, एक टिप्पर मुबारिकपुर से दौलतपुर की ओर जा रहा था।
इस दौरान मुबारिकपुर-दौलतपुर सड़क पर गोंदपुर बनेहड़ा के पास सामने से आ रही एक कार टिप्पर से टकरा गई। हादसे में कार और टिप्पर सवार चार लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए दौलतपुर अस्पताल भिजवाया गया है। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।