टिप्पर की चपेट में आया बाइक सवार शिक्षक, दर्दनाक मौत
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के जवाली उपमंडल के अंतर्गत मेरा रेलवे फाटक के पास पेश आये एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षक की मौत हो गई है। शिक्षक बाइक पर सवार होकर जा रहा था कि तभी टिप्पर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में शिक्षक बुरी तरह से घायल हुआ जिसे आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया परंतु शिक्षक की जान नहीं बचाई जा सकी।
वही बाइक को टक्कर मारने के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 48 वर्षीय सुरेन्द्र सिंह कुमार पुत्र रघुवीर गांव भगवाल डाकघर भरमाड़ तहसील जवाली थप्पल स्कूल में जेबीटी अध्यापक के रूप में कार्यरत था।
जब वह बाइक पर सवार होकर स्कूल से वापस घर लौट रहे थे तो जवाली के मैरा रेलवे फाटक पर पहुँचते ही टिप्पर की साइड लगने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान चालक बाइक से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे पठानकोट के निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।