टिप्पर चालक के कब्जे से पुलिस ने बरामद किया चिट्टा, छानबीन में जुटी पुलिस
फागू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 युवकों से 10 ग्राम चिट्टा बरामद
HNN / हमीरपुर
जिला हमीरपुर के नादौन में पुलिस ने गश्त के दौरान एक टिप्पर चालक के कब्जे से चिट्टे की खेप बरामद की है। आरोपी युवक की पहचान 25 वर्षीय रोहित शर्मा निवासी गांव कुहना के रूप में हुई है। पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान उन्होंने टिब्बी बड़गांव की तरफ से आ रहे एक टिप्पर को जांच के लिए रुकवाया। तलाशी के दौरान टिप्पर चालक के कब्जे से 20 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
उधर, थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने कहा कि निरीक्षण के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है।