टिप्पर ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को कुचला, आईटीआई का छात्र जख्मी
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के पालमपुर के खैरा में एक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक टिप्पर ने बाइक को बुरी तरह से कुचल दिया। हादसे में आईटीआई का एक छात्र बुरी तरह जख्मी हुआ है। घटना के बाद टिप्पर चालक द्वारा ही छात्र को अस्पताल भिजवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पालमपुर के खैरा में सड़क किनारे खड़ी बाइक को टिप्पर चालक ने बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में छात्र बुरी तरह जख्मी हुआ है। जिसे टिप्पर चालक द्वारा स्थानीय अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्स्कों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।