लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

टीबी मुक्त अभियान के सफल क्रियान्वयन में कारगर सिद्ध होगी मिनी डिजिटल एक्सरे मशीन

SAPNA THAKUR | 11 दिसंबर 2022 at 1:07 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

रिमेक्स केए-6 हैण्ड हेल्ड डिजिटल एक्सरे मशीन के जरिए टीबी रोगियों की स्क्रीनिग की जाएगी। सीएमओ डाॅ मंजू बहल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एक पोर्टेबल मशीन है जिसका उपयोग अस्पताल के अलावा फील्ड में किसी भी गावं, झुग्गी झोंपड़ी व इंडस्ट्रीज में टीवी स्क्रीनिंग के लिए आसानी से किया जा सकता है। मशीन की सहायता से ग्रामीण व दूर-दराज क्षेत्रों में टीबी मुक्त अभियान के सफल क्रियान्वन को बल मिलेगा।

उन्होंने बताया कि मशीन के माध्यम से समय रहते टीबी के सम्भावित मरीजों में लक्षणों का पता कम समय में लगाने में सहायता मिलेगी तथा टीबी मुक्त ऊना के लक्ष्य को निर्धारित समय में हासिल करना आसान होगा। डाॅ मंजू बहल ने बताया कि हाल ही में इस मशीन की गुणवत्ता को जांचने के लिए इसका प्रयोग जिला के अस्पताल व खंड अम्ब के अंतर्गत आने वाले कुठेडा खैरला गांव में किया गया जिसके परिणाम भी संतोषजनक पाए गए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

डाॅ मंजू बहल ने बताया कि मशीन से लिए गये एक्सरे उच्च श्रेणी के होने के साथ-साथ यह मशीन आर्टिफिशियल इन्टेलिजेन्स की सहायता से टीबी के लक्षणों की एक्सरे रीडिंग व रिपोर्टिंग करने में सक्षम है। इस मशीन के द्वारा शरीर के किसी भी हिस्से का एक्सरे लिया जा सकता है तथा मरीज के लिए रेडिएशन का खतरा भी कम है।

सीएमओ ऊना ने बताया कि अब इस मशीन का उपयोग जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला ऊना द्वारा क्षय रोगियों की खोज हेतु चलने वाले अभियान में किया जायेगा जिससे कि भारत सरकार द्वारा रखे गये 2025 के क्षय रोग मुक्त भारत अभियान के लक्ष्य व हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित 2024 के लक्ष्य को प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]