Loading...

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का विजयी अभियान जारी, नीदरलैंड को 56 रन से दी मात…

PRIYANKA THAKUR • 27 Oct 2022 • 1 Min Read

4 पॉइंट के साथ ग्रुप-2 में नंबर-1 पर पहुंची टीम इंडिया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का विजय अभियान जारी है। भारत ने गुरुवार को खेले गए मैच में नीदरलैंड्स को 56 रनों से हरा दिया है। यह भारत की इस वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत है और अब वह चार प्वाइंट्स के साथ ग्रुप-2 में टॉप पर पहुंच गई है।

टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 179 का स्कोर बनाया था, जवाब में नीदरलैंड्स सिर्फ 123 ही रन बना पाई। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम तीन अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। बांग्लादेश की टीम दो अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। भारत का अगला मुकाबला अब 30 अक्तूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में होगा।