टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की तीसरी जीत, बांग्लादेश को 5 रन से हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर टीम इंडिया
भारतीय टीम ने रोमांचक मैच में बांग्लादेश को पांच रन से हरा दिया है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 184 रन बनाए। इसके बाद बांग्लादेश को मैच जीतने के लिए 185 रन बनाने थे, लेकिन बारिश के कारण उसे 16 ओवर में 151 रन का लक्ष्य मिला। वह 16 ओवर में छह विकेट पर 145 रन ही बना सकी।
विराट कोहली को उनकी नाबाद 64 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। इस जीत के साथ भारत के लिए सेमीफाइनल की राह आसान हो गई है। चार मैच में छह अंक हो गए हैं, टीम इंडिया अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, बांग्लादेश के चार मैच में चार अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है।