लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी….

Ankita | 24 जून 2024 at 9:37 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

भारतीय टीम को वर्ल्ड कप के बाद जिम्बाब्वे दौरे पर जाना है। जहां जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस दौरे के लिए बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत छह जुलाई को होगी। आखिरी मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा।

इस दौरे से रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव जैसे सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया गया है, जबकि शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बीसीसीआई की चयन समिति ने अभिषेक शर्मा, रियान पराग, नीतीश रेड्डी और तुषार देशपांडे को पहली बार टीम में शामिल किया है। इन्होंने आईपीएल 2024 में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था।

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]