टी20 सीरीज: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। पहला मुकाबला मोहाली में खेला जा रहा है। मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
इस पहले मुकाबले में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली नहीं खेलेंगे। यह बात एक दिन पहले ही कोच राहुल द्रविड़ ने साफ कर दी थी, जबकि रोहित शर्मा तीनों मैच खेलेंगे। रोहित और कोहली इस सीरीज के साथ टी20 फॉर्मेट में 14 महीने बाद वापसी कर रहे हैं।
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार.
अफगानिस्तानी टीम: हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, शराफुद्दीन अशरफ, कैस अहमद, नूर अहमद, फजलहक फारूकी.