लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

टूरिस्ट सीजन ने पकड़ी रफ्तार, वीकेंड के लिए शहर के होटल बुक

SAPNA THAKUR | 3 जून 2022 at 4:08 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में टूरिस्ट सीजन लगातार रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। बीते 2 साल से पर्यटन कारोबारी कोविड-19 महामारी के कारण लगे लॉकडाउन से मंदी की मार झेल रहे थे परंतु इस साल प्रदेश सहित देश में संक्रमण के मामले कम होने और बंदिशों में छूट मिलने के बाद से पर्यटन कारोबार लगातार रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है।

हिल्स क्वीन शिमला की बात करें तो यहां वीकेंड पर भारी तादाद में पर्यटक उमड़ रहे हैं। बड़ी बात तो यह है कि वीकेंड ही नहीं बल्कि अन्य दिनों में भी यहां सैलानी चहल कदमी करते नजर आते हैं। सैलानी ऐतिहासिक रिज मैदान पर घुड़सवारी का भी आनंद ले रहे हैं। इस वीकेंड के लिए भी शहर के तमाम होटल एडवांस में ही बुक हो गए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

शिमला के अलावा कुफरी, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा के होटलों में भी कमरों की एडवांस बुकिंग चल रही है। शिमला ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन पॉल ने बताया कि वीकेंड पर शहर के होटलों में कमरों की बुकिंग सौ फीसदी तक रहने की उम्मीद है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]