टेंपो चढ़ा आग की भेंट, चालक ने ऐसे बचाई जान…
HNN/ हमीरपुर
जिला में एक चलता टेंपो आग की भेंट चढ़ गया, जिससे टेंपो मालिक को भारी नुक्सान हुआ है। हालांकि गनीमत यह रही कि समय रहते चालक टेंपो से बाहर निकल आया नहीं तो कोई जानी नुक्सान हो सकता था। वही सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची थी परंतु तब तक टेंपो (HP55 B7118) जलकर राख हो चुका था। टेंपो में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपक सोंधी निवासी वार्ड-3 टेंपो में सवार होकर पत्तल बाजार से गुरुद्वारा की ओर जा रहा था कि तभी व्यास नदी किनारे सड़क मार्ग पर पहुंचा तो टेंपो ने अचानक ही आग पकड़ ली। टेंपो ने आग इतनी तेजी से पकड़ी की चालक भी घबरा गया और उसने आनन-फानन में टेंपो से नीचे छलांग लगा दी।
छलांग लगाते वक्त चालक को भी चोटें लगी। जिसके बाद उसने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।