Loading...

टैंकर की टक्कर से पिकअप और मोटर रेहड़ी क्षतिग्रस्त

SAPNA THAKUR • 7 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

सोलन जिले में बद्दी-नालागढ़ नेशनल हाईवे पर भुड्ड के समीप एक सड़क हादसा पेश आया है जिसमे एक टैंकर ने पिकअप और मोटर रेहड़ी को चपेट में ले लिया। हालांकि इस हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार आज सुबह टैंकर नेशनल हाईवे स्थित भुड्ड से डॉ रेड्डी कंपनी का माल लेकर कहीं जा रहा था।

इसी दौरान टैंकर चालक का अचानक संतुलन बिगड़ गया जिस कारण वह पीछे खड़ी मोटर रेहड़ी से टकरा गया इसके साथ ही टैंकर का अगला हिस्सा एक पिकअप से भी टकरा गया। हादसे के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर चालक के बयान दर्ज किए। पुलिस हादसे की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।