लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

टैक्सी चालकों को यातायात नियमों के बारे में किया जागरूक

PARUL | 23 नवंबर 2023 at 2:30 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/मंडी

मंडी पुलिस द्वारा 20 से 30 नवंबर तक चलाए जा रहे विशेष सड़क सुरक्षा अभियान पखवाड़े के अंतर्गत टीहरा पुलिस चौकी द्वारा लगातार सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत टीहरा बाजार में पुलिस चौकी प्रभारी राकेश धीमान की अगवाई में टैक्सी चालकों के लिए एक जागरूकता शिविर लगाया गया।

जिसमें चौकी के एएसआई सुनील कुमार द्वारा चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया तथा नियमों के अनुसार ही अपने वाहन चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर विभाग द्वारा सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि गाड़ी चलाते वक्त सीट बेल्ट का प्रयोग करें, सवारी चढ़ाते समय व उतारते समय पूरी सावधानी बरतें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं उन्होंने कहा कि शराब पीकर के गाड़ी ना चलाएं। यदि नियमों का उल्लंघन करने पर कोई भी चालक पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियम अनुसार सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। खबर की पुष्टि डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने की है। चौकी प्रभारी राकेश धीमान ने भी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करने की हिदायत दी है।

उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा यह विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत चालकों को विशेष रूप से जागरूक किया जा रहा है ताकि आने वाले समय में दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]