Loading...

टैक्सी सवार 3 युवकों से बरामद हुई चरस की खेप

PRIYANKA THAKUR • 9 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / बिलासपुर

जिला बिलासपुर के चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर 2 किलोमीटर दूर लखनपुर में पुलिस ने टैक्सी में बैठे 3 लोगों से चरस की खेप बरामद की है। आरोपियों की पहचान अनिल कुमार निवासी जबली, लक्षमण पटेल निवासी सारनाथ जिला वाराणसी उत्तर प्रदेश व टैक्सी चालक बामटा निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने लखनपुर में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान बिलासपुर की तरफ से आई टैक्सी को जांच के लिए रोका गया। पुलिस टीम को देखकर पिछली सीट पर बैठे दोनों व्यक्तियों में से एक ने पॉलीथीन का लिफाफा शीशा खोलकर बाहर फेक दिया। पुलिस टीम ने जब फैंके हुए लिफाफे को खोल कर देखा तो उसमें बत्तीनुमा आकार में यह चरस पाई गई।

उधर, डीएसपी मुख्यालय राज कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।