ट्रक की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत

Eight-year-old-girl-dies-af.jpg

HNN/ ऊना

अंब थाना क्षेत्र के तहत कुनेरन में दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है जहां सड़क पार करते एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची बुरी तरह से घायल हुई तथा उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लिया और मृतक बच्ची के शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

मृतक बच्ची की पहचान प्रियंका पुत्री तेजपाल निवासी बदायूं उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार, कुनेरन में आठ वर्षीय प्रवासी बच्ची शुक्रवार देर शाम को सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह ट्रक के पिछले टायर से नीचे आ गई और उसकी मौत हो गई। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने पुष्टि की है।