लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत

Ankita | 31 दिसंबर 2023 at 11:50 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

जिला मंडी में नगर परिषद सुंदरनगर के भोजपुर में पुराना बस अड्डे के पास एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की जान चली गई है।

मृतक की पहचान नरेश कुमार (26) पुत्र लाल सिंह निवासी गांव कोटला डाकघर जयदेवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही आरोपी के विरुद्ध तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाने पर केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के मुताबिक, नरेश बाइक पर सवार होकर घर की तरफ जा रहा था। इस दौरान भोजपुर में पुराना बस अड्डे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में नरेश गंभीर रूप से घायल हुआ।

घटना के बाद उसे स्थानीय लोगों ने तुरंत नागरिक अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने युवक की हालत नाजुक को देखते हुए उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया परंतु तक तक वह घावों का ताव न सहते हुए दम तोड़ चुका था।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जाँच शुरू की। डीएसपी भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]