Loading...

ट्रक के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों मिला चालक का शव, जांच में जुटी पुलिस

PARUL • 22 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/किन्नौर

जिला किन्नौर के रिकांगपिओ में एक ट्रक के अंदर 31 वर्षीय चालक मृत अवस्था में पाया गया। मृतक की पहचान अजीत (31) गांव रंगोरी, सराहन रामपुर बुशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजीत 19 दिसंबर को ट्रक में बालन लेकर रिकांगपिओ आया था और बालन डिपो के पास ट्रक खड़ा कर दिया। अगले दिन जब दूसरे ट्रक चालक ने ट्रक का दरवाजा खोल कर देखा तो अजीत अंदर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने इस बाबत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी रिकांगपिओ नवीन जलटा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।