Loading...

ट्रक ने कामगार को मारी जोरदार टक्कर, मौत

By PARUL Published: 20 Jan 2024, 5:20 PM | Updated: 20 Jan 2024, 5:20 PM 1 min read

HNN/ऊना

जिला ऊना में उपमंडल गगरेट के टटेहड़ा गांव में एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक ट्रक ने कामगार को टक्कर मार दी। हादसे में कामगार की मौत हो गई है। मृतक की पहचान राकेश कुमार पुत्र रत्न चंद निवासी बढेड़ा राजपूतां तहसील घनारी के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार टटेहड़ा गांव में स्थित एक उद्योग में काम करता था। जिसे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में राकेश कुमार की मौत गई। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया। डीएसपी डॉ. वसुधा सूद द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।