Loading...

ट्रक पहाड़ी से नीचे गिरने की खबर : चालक ने किसी तरह बचाई जान

PARUL • 18 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश के टौणी देवी के दरकोटी में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां एनएच-3 पर सड़क धंसने के कारण एक ट्रक पहाड़ी से नीचे गिर गया। हालांकि, ट्रक चालक ने अपनी सूझबूझ से अपनी जान बचा ली।

जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक ट्रक के अंदर ही था जब जमीन धंसने के कारण ट्रक नीचे की ओर लुढ़क गया। चालक ने तुरंत अपनी जान बचाने के लिए ट्रक से छलांग लगा दी और सुरक्षित निकल गया।

टौणी देवी चौकी प्रभारी यशविंदर सिंह ने कहा कि इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि जमीन धंसने के कारण ट्रक नीचे की ओर गिर गया, लेकिन चालक की सूझबूझ से उसकी जान बच गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।