ट्रक में सवार दो युवकों से पुलिस ने पकड़ी चरस
HNN/ सोलन
जिला में पुलिस ने ट्रक सवार दो युवकों के कब्जे से चरस बरामद की है। आरोपियों की शिनाख्त मन कुमार व मनोज कुमार जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार एसएचओ दाड़ला सुभाष कुमार की अगुवाई में पुलिस ने एनएच-205 दानोघाट में गश्त के दौरान इस कार्यवाही को अंजाम दिया है।
इस दौरान शालाघाट की ओर से आ रहे ट्रक (HP-64A-4001) को जांच के लिए रुकवाया गया जिसमें 2 युवक सवार थे। पुलिस द्वारा जब आरोपियों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 427 ग्राम चरस बरामद हुई। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने बताया कि ट्रक में सवार दो तस्करों से चरस बरामद हुई है जिनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।